Categories: UP

वाराणसी – “मिशन शक्ति” के तहत मंडल का मॉडल महिला हेल्प डेस्क थाना चौक पर बनकर हुआ तैयार, सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री करेगे ऑनलाइन लोकार्पण

ईदुल अमीन

वाराणसी। “मिशन शक्ति” महिला सुरक्षा हेतु जारी एक प्रयास है जिसको उत्तर प्रदेश पुलिस जी जान लगा कर लागू कर रही है। इस क्रम में हर एक थानों पर महिला हेल्प डेस्क बने है। विशेष टीम बनाकर महिलाओं को उनके अधिकारो हेतु जागरूक किया जा रहा है; विशेष प्रशिक्षण अभियान भी चलाया जा रहा है जिसमे महिलाओं को उनके अधिकारों के सम्बन्ध में बताया जा रहा है।

इसी क्रम में वाराणसी के चौक थाने पर महिला हेल्प डेस्क का निर्माण किया गया है। बताया जा रहा है कि ये मंडल का मॉडल हेल्प डेस्क है। इस हेल्प डेस्क को हाईटेक बनाने हेतु समस्त प्रयास सफलता पूर्वक किये गए है। क्षेत्राधिकारी दशाश्वमेघ अवधेश कुमार पाण्डेय और थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ आशुतोष तिवारी के मेहनत के फल स्वरुप इस हेल्प डेस्क की स्थापना किया गया है।

आज सुबह ठीक दस बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस हेल्प डेस्क का लोकार्पण ऑनलाइन पद्धति से किया जायेगा। इस कार्यक्रम हेतु सभी तैयारिया पूर्ण कर ली गई है। फाइनल टच के कार्य जारी है। जो देर रात गुज़रते हुवे पुरे कर लिए जायेगे। मौके पर क्षेत्राधिकारी दशाश्वमेघ और थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी स्वयं खड़े होकर निर्देशन दे रहे है।

pnn24.in

Recent Posts

जाने आखिर ‘वडा पाव गर्ल’ के गिरफ़्तारी का वायरल वीडियो कितना है सच, जाने क्या है पूरा मामला

शफी उस्मानी डेस्क:  'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित एक बार…

12 hours ago

गज़ा में युद्ध विराम और बंधको की रिहाई हेतु मिस्र में शुरू हुआ शांति वार्ता का एक और दौर, हमास के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

अनुराग पाण्डेय डेस्क: ग़ज़ा से इसराइली बंधकों की रिहाई और युद्ध में संघर्ष विराम के…

12 hours ago

ब्रेकिंग न्यूज़: भारतीय वायु सेना के काफिले पर जम्मू कश्मीर के पूछ में हमला

आदिल अहमद डेस्क: भारतीय वायु सेना के एक काफिले पर भारत प्रशासित जम्मू और कश्मीर…

14 hours ago