Categories: UP

सपा सांसद आज़म खान की विधायक पत्नी तजीम फातिमा सीतापुर जेल से हुई रिहा

गौरव जैन

रामपुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जेल में बंद रामपुर सांसद आजम खान की पत्नी विधायक तंजीम फातिमा की सोमवार शाम रिहाई हो गई। वह अपने पति व छोटे बेटे के साथ जेल में लगभग 10 महीने रहीं। तंजीम फातिमा को सभी 34 मामलों में जमानत मिल गई है।

सांसद आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम सीतापुर जेल में ही बंद है। जेल से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बातचीत में तंजीम फातिमा ने कहा कि मैं सरकारी कॉलेज में प्रोफेसर थी। मेरी सत्य निष्ठा सरकारी अधिकारियों ने प्रमाणित की है। उन्होंने कहा कि मैं क्या अचानक क्रिमिनल हो गई।

सपा विधायक तजीन फातिमा ने कहा कि 10 महीने बाद मुझे कैद से रिहाई मिली है क्योंकि न्यायपालिका ने मेरे साथ इंसाफ किया है। उन्होंने कहा कि जैसे न्यायपालिका से मुझे इंसाफ मिला है, वैसे ही आजम खान साहब को भी इंसाफ मिलेगा। तंजीम फातिमा ने बताया कि रिहाई के समय आजम खान से उनकी कोई मुलाकात नहीं हुई।

pnn24.in

Recent Posts

गज़ा में संघर्ष विराम मुद्दे पर इस्राइली सरकार के मंत्रियो में हुआ दो फाड़, हमास ने जारी किया दो बंधको का वीडियो

मो0 कुमेल डेस्क: ग़ज़ा में संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई के लिए समझौते को…

27 mins ago

ड्रामा-ए-इश्क, सेक्स और फिर ब्लैकमेलिंग बनी रेशमा के खौफनाक क़त्ल की वजह, जाने कैसे आया राशिद पुलिस की पकड़ में

तारिक आज़मी डेस्क: बेशक इश्क खुबसूरत होता है। मगर इश्क अगर ड्रामा-ए-इश्क बने तो खतरनाक…

24 hours ago

गर्लफ्रेंड ने शादी से किया इंकार तो BF ने रस्सी से जकड़कर किया रेप… दोनों गालों पर लोहे की गर्म रॉड से लिखा अपना नाम AMAN

फारुख हुसैन लखीमपुर-खीरी: खीरी जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,…

1 day ago