ए जावेद
वाराणसी। वाराणसी में फ़ुटबाल प्लायेर्स के जनक के तौर पर माने जाने वाले बेनियाबाग में निर्माण कार्यो की आज कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने समीक्षा किया। इस दरमियान उन्होंने 90 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले इस पार्क को अक्टूबर तक निर्मित कर लेने का कर्यदाई संस्था और अधिनस्थो को निर्देश भी दिया। इस दरमियान इस पार्क को लेकर जो उहापोह की स्थिति बनी हुई थी उसका भी निराकरण हुआ है। स्थानीय नागरिको में इस पार्क में हो रहे निर्माण में क्या बनेगा ? एक बड़ा प्रश्न था। जिसका आज निराकरण हो गया।
बताते चले कि जानकारी के मुताबिक बेनियाबाग पार्क को जिले के सेंट्रल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस पार्क में निर्माणाधीन पार्किंग स्थल पर 450 चार पहिया वाहन तथा 700 दोपहिया वाहनो के एक साथ पार्क हो सकने की व्यवस्था रहेगी। इसमें पार्क, फुटबाल मैदान, बच्चो के खेलने के लिए झूले आदि की भी सुविधाए उपलब्ध होंगी।
तारिक़ आज़मी डेस्क: तिहाड़ की सुरक्षा पर एक बार फिर से बड़ा सवाल उठा है।…
शफी उस्मानी डेस्क: राजस्थान के दौसा जिले में रेप के बाद प्रेग्नेंट महिला की हत्या…
अनिल कुमार पटना: बिहार के मोतिहारी में बीती 30 अप्रैल को दायल के तिरहा गांव…
अनुराग पाण्डेय डेस्क: राहुल गांधी के अमेठी की बजाय रायबरेली से लड़ने पर कांग्रेस नेता…
ईदुल अमीन डेस्क: कर्नाटक में महिलाओं के कथित अश्लील वीडियो और उत्पीड़न के मामले में…
आफताब फारुकी डेस्क: कथित भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री…