उपचुनाव नतीजे: मैनपुरी से डिम्पल यादव भारी मतों से आगे, तो राजस्थान, ओड़िसा, छत्तीसगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा को झटका, रामपुर और कथौली में भी भाजपा पीछे
![]( http://www.pnn24.in/wp-content/uploads/2024/04/pp.jpeg)
रवि शंकर दुबे
डेस्क: उपचुनावों के रुझान भी अब सामने आने लगे है। इसमें सपा के प्रतिष्ठा से जुडी सीट मैनपुरी पर मुलायम सिंह यादव की बहु सपा प्रत्याशी डिम्पल यादव भाजपा के अपने नजदीकी उम्मीदवार से शुरूआती रुझानो में ही 21 हज़ार मतों से आगे चल रही है। यह रुझान शुरूआती होने के कारण इतना मतों का फर्क मायने रखता है। मैनपुरी में सपा के खेमे में ख़ुशी की लहर दौड़ रही है जबकि भाजपा के खेमे में उदासी दिखाई दे रही है।
वही बिहार के एक लोकसभा सीट पर हुवे उपचुनाव में भाजपा अपने नजदीकी उम्मीदवार से 1 हज़ार मतो से आगे चल रही है। दूसरी तरफ छ्त्त्सगढ़ के प्रतापपुर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 2 हज़ार मतों से भाजपा प्रत्याशी को पछाड़ रखा है। जबकि ओड़िसा में बीजेडी उम्मीदवार ने भाजपा प्रत्याशी को 2 हज़ार से अधिक मतो से पछाड़ रखा है। जबकि राजस्थान के सरदारशहर सीट पर भाजपा प्रत्याशी को कांग्रेस प्रत्याशी ने 7 हज़ार मतों से पछाड़ दिया है।
विधानसभा उपचुनाव की बात करे तो रामपुर और कथुँली में भाजपा पीछे चल रही है। रामपुर में जहा सपा के आसिम रज़ा लगभग 200 मतो से भाजपा प्रत्याशी से आगे है तो वही किठौर विधानसभा सीट पर भी आरएलडी प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को पीछे छोड़ रखा है।