स्वास्थ मंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा में लगे आरोपी एएसआई ने किया वीडियो काल पर अपनी बेटी से बात, फिर स्वास्थ मंत्री को मार दिया गोली, इलाज के दरमियान हुई मौत, आरोपी एएसआई गिरफ्तार

मो0 कुमेल

डेस्क: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास को गोली मार दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री पर गोली पुलिस के एएसआई ने चलाई। गोली उनकी छाती पर लगी। घायल मंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहा इलाज के दरमियान उनकी मौत हो गई है। ये घटना ओडिशा के ब्रजराजनगर में हुई।

नब किशोर दास नवीन पटनायक की बीजू जनता दल के नेता हैं। ओडिशा के झारसुगुड़ा से तीन बार के विधायक हैं। इससे पहले वो कांग्रेस पार्टी में थे। 2009 और 2014 में नब किशोर कांग्रेस से ही विधायक थे। हालांकि 2019 में वो नवीन पटनायक की पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। घटना के सम्बन्ध में मिल रही जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की नब किशोर दास ब्रजराजनगर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वो गाड़ी से उतरे ही थे कि उन पर गोली चला दी गई। गोली काफी पास से मारी गई थी, इस वजह से सीधे उनके शरीर में जा लगी। गोली चलते ही अफरातफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद नब किशोर को अस्पताल ले जाया गया, जहा उपचार के दरमियान उनकी मौत हो गई।

हालांकि मंत्री को हालत काफी गंभीर होने के कारण एयरलिफ्ट कर भुवनेश्वर में बेहतर इलाज के लिए शिफ्ट किया गया था। भुवनेश्वर में ही उनकी मौत दौरान-ए-इलाज हो गई। घटना के बाद सीएम नवीन पटनायक का बयान सामने आया था। उन्होंने कहा था कि ‘माननीय मंत्री श्री नब दास पर हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से स्तब्ध हूं। मैं उन पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।” मंत्री के मौत की खबर आते ही मुख्य मंत्री नवीन पटनायक अस्पताल पहुचे और शोक संतप्त परिवार को सान्तवना देते हुवे सख्त कार्यवाही का वायदा किया

मिली जानकारी के अनुसार जिस पुलिसकर्मी ने मंत्री पर गोली चलाई उसका नाम गोपाल दास बताया जा रहा है। गोपाल दास की ड्यूटी आज नब किशोर के कार्यक्रम में सिक्योरिटी दुरुस्त करने के लिए लगाई गई थी। आरोपी गोपाल पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात है। गोपाल ने गोली अपनी ही रिवॉल्वर से गोली मारी। आरोप है कि एएसआई ने 4 से 5 राउंड फायर किए। खबरो के मुताबिक घटना के तुरंत बाद आरोपी पुलिसकर्मी पकड़ लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। एएसआई गोपाल ने मंत्री को गोली क्यों मारी इसकी वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है।

इस सनसनीखेज वारदात के बाद आरोपी एएसआई गोपाल दास की पत्नी का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने से पहले गोपाल ने बेटी से वीडियो काल पर बात की थी। एएसआई की पत्नी ने कई खुलासे करते हुवे बताया कि वह 5 महीने पहले आखरी बार घर आया था। आज उससे फोन पर भी बात नही हुई है। उसने अपनी बेटी से वीडियो काल पर बात किया था। वह ऐसी घटना को क्यों अंजाम दिया उनको नही पता है।

आरोपी गोपाल दास की पत्नी जयंती दास ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान पिछले 7-8 साल से चल रहा था। दवा लेने के बाद ही वह सामान्य व्यवहार कर पाता था। आज सुबह भी उसने अपनी बेटी से वीडियो काल पर बात किया था।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *