अनोखा बंधन: कामख्या देवी में 6 बेटियों के पिता 55 वर्षीय नकछेद यादव 23 वर्षीय युवती संग बंधे दांपत्य सूत्र में, विवाह बना क्षेत्र में चर्चा का विषय

ईदुल अमीन

अयोध्या: जनपद के रुदौली तहसील स्थित कामख्या देवी मन्दिर में एक अनोखी शादी आयोजित हुई। यह शादी एक 55 साल के बुज़ुर्ग जिनकी खुद की 6 बेटियाँ शादीशुदा है और एक 23 साल की युवती हुई है। हिदू रीती रिवाजों का पालन करते हुए सभी रस्मे अदा की गई जिसमे वर पक्ष और कन्या पक्ष के लोग शामिल हुवे। इस विवाह का प्रीतीभोज भी आयोजित हुआ है।

बताया जाता है कि 55 वर्षीय बुजुर्ग नकछेद यादव की 6 बेटियाँ है। नकछेद यादव की पत्नी का विगत वर्ष देहांत हो गया था और उन्होंने अपनी सभी 6 पुत्रियों की शादी कर दिया है। अब वह घर में अकेले रह गए और अकेलापन उनको सताने लगा। इस कारण उन्होंने विवाह किया। विवाह की सभी रस्मे कामख्या देवी मंदिर में आयोजित हुई। विवाह पुरे क्षेत्र में चर्चा का विषय केवल इस कारण बना हुआ है क्योकि नकछेद यादव की नई पत्नी की उम्र महज़ 23 वर्ष है।

मामला बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के जमीन हुसैनाबाद पूरे चौधरी गांव का है। फिलहाल यह विवाह भले ही पूरे क्षत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस विवाह का प्रीतीभोज भी आज नकछेद यादव के घर पर आयोजित हुआ है। विवाह कराने वाले पंडित शीतला प्रसाद ने बताया कि विवाह आज ही सुबह हुआ जिसमें पहले हवन और फिर वरमाला की रस्म हुई। इस विवाह में 35 बाराती भी आए थे। इस विवाह की तस्वीरे अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *