महिला की हत्या कर शव को छिपा दिया था अपने ही ढाबे के फ्रीज़र में, पुलिस ने शव बरामद कर ढाबा संचालक साहिल गहलोत को किया गिरफ्तार

तारिक खान

दिल्ली पुलिस ने साहिल गहलोत नाम के एक ढाबा संचालक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर एक 25 वर्षीय महिला का शव बरामद किया है। शव को ढाबे के फ्रीज़र में आरोपी ने रखा हुआ था। मामला दक्षिण-पश्चिम दिल्ली स्थित नज़फगढ़ के एक ढाबे का है। माना जा रहा है कि महिला की हत्या दो-तीन दिन पहले ही कर दिया गया था। जिसके बाद महिला के शव को ढाबे के फ्रीज़र में रख दिया गया था।

गिरफ्तार साहिल गहलोत ही उक्त ढाबे का संचालक है। पुलिस ने कहा कि महिला दिल्ली के उत्तम नगर की रहने वाली थी। ढाबा मालिक साहिल गहलोत को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि गहलोत और महिला के बीच संबंध थे।

गहलोत दूसरी महिला से शादी करने वाला था, जब उसकी प्रेमिका को इसके बारे में पता चला, तो उसने इसका विरोध किया और उससे शादी करने को कहा। इससे गुस्साए गहलोत ने उसकी हत्या कर दी और शव को अपने ढाबे के फ्रीजर में छिपा दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा, “दो-तीन दिन पहले ही ये हत्या की गई है” शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *