UP

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के लिए जिलेभर में उत्साह, उल्लास और उमंग, डीएम-एसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कार्मिकों को किया सम्मानित

फारुख हुसैन

लखीमपुर(खीरी) खीरी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पूरे जिले में उत्साह, उल्लास, उमंग के साथ मनाया जा रहा है। शनिवार को महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में उत्कृष्ट कार्यों से अपने क्षेत्र में, अपने कार्यों द्वारा अलग पहचान बनाने वाली महिलाओं, बेहतर कामकाज वाली महिला कार्मिकों का कलेक्ट्रेट में सम्मान समारोह हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, जिला आकांक्षा समिति अध्यक्ष अल्पना सिंह, एसपी गणेश कुमार साहा, सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूली छात्राओं, महिला कार्मिकों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में डीएम, एसपी ने जिला आकांक्षा समिति के अध्यक्ष श्रीमती अल्पना सिंह व उनकी टीम को सामाजिक उत्थान, महिला सशक्तिकरण के लिए किए विशेष प्रयासों के लिए सम्मान पत्र से नवाजा। कार्यक्रम में सीएमएस, जिला महिला चिकित्सालय डॉ ज्योति मेहरोत्रा सहित 11 महिला आरक्षी, महिला कल्याण 20, पंचायती राज 08, खाद एवं रसद दो, स्वास्थ्य 09, विकास 06, ग्राम विकास 05, बाल विकास एवं पुष्टाहार 16, राजस्व 08, आपदा दो, माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा 05-05 महिला अधिकारी, कार्मिकों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने महिलाओं से आह्वान किया कि दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ आगे बढ़ें। यह पूरी सदी महिलाओं की सफलता की गवाह है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में काफी विकास हुआ है साथ ही अभी भी बहुत कुछ करने की ज़रूरत है। डीएम ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने में जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जायेगा। ​

डीएम की पत्नी, जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष अल्पना सिंह ने कहा कि समाज में जब भी महिलाओं की बात की जाती है तो उसका तात्पर्य यह होता है पूरे संसार की आधी आबादी की बात हो रही है। ऐसे में महिलाओं की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह स्वयं भी आगे बढ़े और दूसरों को भी समाज में तरक्की करने की प्रेरणा दें।

एसपी गणेश प्रसाद साहा ने महिलाओं को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की अग्रिम बधाई दी। आज समाज के सभी क्षेत्रों में महिलाओं की उपस्थिति दर्ज की जा रही है। कुछ वर्ष पहले कुछ ऐसे क्षेत्र जहां पर पुरूषों का एकाधिकार था आज वहां पर पुरूषों को महिलाओं से प्रतिस्पर्धा करनी पड़ रही है जो महिला सशक्तिकरण की मिसाल है। उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि एक समूह के रूप में आगे बढ़ें इससे उन्हें सुरक्षा के एहसास के साथ आगे बढ़ने में आसानी होगी।

सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से महिलाओं में जागरूकता आयेगी। महिलाओं का आह्वान किया शिक्षा को माध्यम बनाकर आगे बढ़े। महिलाओं के शैक्षिक, आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए किये जा रहे विश्वव्यापी प्रयासों का परिणाम है कि आज समाज के हर क्षेत्र में महिलाएं काफी आगे आयी हैं और कई क्षेत्रों में समाज का प्रतिनिधित्व भी कर रहीं हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत में डीपीओ संजय निगम में कार्यक्रम की आवश्यकता व प्रासंगिकता बताई। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ नमिता श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में आकांक्षा समिति की सक्रिय सदस्य रश्मि सिंह, शिखा सिंह, प्रतिमा, नैन्सी, नमिता, सभी विभागों की महिला कार्मिक मौजूद रही।

Banarasi

Recent Posts

एसआईटी ने जारी किया प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ लुकआउट नोटिस

आफताब फारुकी डेस्क: जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना के ख़िलाफ़ कर्नाटक सरकार की विशेष जांच टीम…

12 hours ago