शुभ्रा सोशल एंड एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट के संग बच्चों ने भरी ‘उड़ान’

ए0 पाण्डेय

वाराणसी: आज बुद्धवार को शुभ्रा सोशल एंड एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा चौथा वार्षिक उत्सव ‘उड़ान’ नाथूपुर पश्चिमी गेट बीएलडबल्यू में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार तारिक़ आज़मी ने शिक्षा क्षेत्र में शुभ्रा सोशल एंड एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट के योगदान के भूरी भूरी प्रशंसा किया। कार्यक्रम की शुरुआत अशोका इंस्टिट्यूट पहाड़िया के डायरेक्टर अमित मौर्या द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आमंत्रित अतिथियो के रूप में अम्बरीश सिंह ‘भोला’, लकी वर्मा, झारखण्ड के स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र तिवारी, विद्या आश्रम मिर्ज़ापुर के प्रबंधक सकल नारायण, नेशनल बास्केट बाल खिलाड़ी ऋषभ श्रीवास्तव नेशनल, शिखा श्रीवास्तव, अरविंद मौर्या, अनिल पटेल, महेंद्र कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से आगंतुको का दिल मोह लिया। संस्था की अध्यक्ष शुभ्रा तिवारी ने संस्था के सम्बन्ध में बताया कि हम लगातार चार वर्षो से विभिन्न सामाजिक कार्यों में निरंतर अपना योगदान देते हुवे उपस्थिति दर्ज करवाते है। संस्था का सञ्चालन बीएचयू और विद्यापीठ के विद्यार्थियों द्वारा किया जाता है। हमारे संस्था द्वारा 300 बच्चों को विगत 4 वर्षों से निशुल्क शिक्षा प्रदान किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तारिक़ आज़मी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा से समाज का उत्थान होता है। इस संस्था के द्वारा जिस प्रकार से बच्चो को शिक्षित करने का बीड़ा उठाया है वह काबिल-ए-तारीफ है। ज्योता बाई फुले, सावित्री बाई फुके और फातिमा शेख जैसी हस्तियों ने समाज के उत्थान के लिए शिक्षा पर बल दिया और समाज को शिक्षित करने का काम किया। आज भी इतिहास में उनके नाम सुनहरे अक्षरों में लिखे हुवे है। शिक्षा दान से बड़ा कोई अन्य दान नही हो सकता है। जो इस संस्था द्वारा लगातार निर्वाहित किया जा रहा है।’ उन्होंने संस्था की अध्यक्ष शुभ्रा तिवारी के जन्मदिन पर उनको बधाई दिया।

आमंत्रित अतिथि अम्बरीश सिंह ‘भोला’ ने अपने वक्तव्य में इस संस्था के कार्यो की प्रशंसा करते हुवे संस्था के उज्जवल भविष्य की कमाना करते हुवे इसके उत्थान हेतु हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मच से संबोधित करते हुवे युवा पत्रकार शाहीन बनारसी, अनुराग पाण्डेय, शफी उस्मानी आदि ने भी संस्था के कार्यो की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुवे इसके उज्जवल भविष्य की कमाना किया। संस्था द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य संयोजको में सिकंदर मौर्या, राजेश पटेल। शुभ्रा तिवारी, आशीष मौर्य, नीतीश कुमार, त्रियंबकेश्वर तिवारी, ओम प्रकाश, विक्रांत पटेल, आदित्य कुमार, चंद्रगुप्त मौर्य आदि मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम में संस्था द्वारा प्रकाशित ‘उड़ान’ नामक पुस्तक वितरित किया गया। पुस्तक में संस्था द्वारा किये गए विगत 4 वर्षो में सामाजिक उत्थान हेतु कार्यो का विवरण सचित्र प्रकाशित किया गया है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *