मैनपुरी: ज़मीनी विवाद में रिटायर्ड फौजी को मारी गोली, देखे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ गोली मारने का वीडियो, घायल का चल रहा इलाज, एक गिरफ्तार

तारिक खान

मैनपुरी: मैनपुर जनपद में ज़मीनी विवाद को लेकर एक रिटायर्ड फौजी को मंगलवार दोपहर में गोली मार पास के एक व्यक्ति ने गोली मार दिया था। गोली लगने से रिटायर्ड फौजी गम्भीर रूप से घायल हो घायल हो गया। जिसका इलाज चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार घटना मैनपुरी कोतवाली अंतर्गत आने वाले अगौथा की है। जहा रिटायर्ड फौजी मुरारी भदौरिया की ज़मींन है। इसी संपत्ति को लेकर मुरारी का पडोसी अजीत चौहान से विवाद हो रहा था। जिसमे विवाद के बीच अचानक अजीत का भाई रंजित असलहा लेकर आता है और मुरारी को नज़दीक से गोली मार दिया। गोली मुरारी के पेट में लगी और वह वही गिर कर तड़पने लगता।

आनन फानन में मुरारी को लेकर ग्रामीण और परिजन स्थानीय अस्पताल जाते है, जहा से प्राथमिक उपचार के बाद मुरारी को सैफई रेफर कर दिया गया। स्थानीय कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि घायल मुरारी अब खतरे से बाहर है। घटना कारित करने वाले रंजित चौहान को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया, जहाँ से अदालत ने उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

मंगलवार की इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि मुरारी का एक व्यक्ति से विवाद हो रहा है। वह व्यक्ति आकर मुरारी को थप्पड़ मारता है और दोनों के बीच लिए हुवे लाठी की छीना झपटी शुरू हो जाती है। जिस व्यक्ति से विवाद हो रहा है वह अजीत चौहान बताया जा रहा है। इस दरमियाना वीडियो में महिलाओं की भी मारने के लिए उकसाने की आवाज़े आ रही है।

वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि अचानक एक अन्य व्यक्ति दौड़ता हुआ आता है। जिसका नाम रंजित बताया जा रहा है और रंजीत विवाद कर रहे अजीत का भाई बताया जा रहा है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि रंजित ने आते के साथ ही नज़दीक से मुरारी को गोली मार दिया और मुरारी वही ज़मींन पर गिर पड़ा।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *