International

ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन के अमेरिका दौरे से नाराज़ चीन ने शुरू किया ताइवान को घेरने का तीन दिवसीय सैन्य अभ्यास

ईदुल अमीन

डेस्क: ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन के अमेरिका दौरे पर जाने से नाराज़ चीनी ने ताइवान की घेराबंदी का पूर्वाभ्यास शुरू किया, साथ ही चीन ने यह भी कहा है कि यह ताइवान की सरकार के लिए कड़ी चेतावनी है। मिल रही जानकारी के अनुसार चीन की सेना ने ताइवान की घेराबंदी का अभ्यास शुरू कर दिया है।

चीन का तीन दिवसीय यह सैन्य अभ्यास ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन के अमेरिका के दौरे से लौटने के कुछ घंटे बाद शुरू हुआ। इसलिए चीन ने इस अभियान को ताइवान की सरकार के लिए ‘कड़ी चेतावनी’ क़रार दिया है। ताइवान के रक्षा मंत्री ने चीनी सेना के 42 विमानों और 8 जहाजों ने ‘ताइवान स्ट्रेट मीडियन लाइन’ पार करने की जानकारी दी है।

समुद्र के बीच बनी यह गै़र आधिकारिक रेखा ही ताइवान को चीन से अलग करता है। चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार, ताइवान द्वीप के चारों ओर यह सैन्य अभ्यास किया जाएगा। चीनी सेना ने इस अभ्यास के दौरान लंबी दूरी तक मार करने वाले राॅकेट, नेवी डेस्ट्राॅयर, मिसाइल बोट, एयरफोर्स के फाइटर, बाॅम्बर, जैमर और ईंधन भरने वाले वाहनों को तैनात किया है। ताइवान स्वयं को एक संप्रभु देश मानता है। हालांकि चीन का दावा रहा है कि ताइवान उसका ही एक हिस्सा है।

pnn24.in

Recent Posts

आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा ‘भाजपा घबरा गई है और पीएम मोदी परेशान है’

तारिक खान डेस्क: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि…

7 hours ago

बहुचर्चित आनलाइन महादेव सट्टा ऐप मामले में फिल्म अभिनेता साहिल खान गिरफ्तार

आदिल अहमद डेस्क: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित ऑनलाइन महादेव सट्टा ऐप मामले में मुंबई पुलिस ने…

8 hours ago

आरक्षण मुद्दे पर बोले अमित शाह ‘भाजपा की आरक्षण खत्म करने की कोई मंशा नही है’

आफताब फारुकी डेस्क: कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा भाजपा नेताओं के बयानों को आधार…

8 hours ago

भाजपा की तुलना तालिबान से करने पर बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद पर दर्ज हुई ऍफ़आईआर

शफी उस्मानी डेस्क: बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद पर उत्तर प्रदेश के…

8 hours ago