आगरा: हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने रची थी रामनवमी के दिन गाय कटवा कर माहोल ख़राब करने की साज़िश, मुस्तैद यूपी पुलिस ने फेर दिया नापाक मंसुबे पर पानी

अजीत शर्मा (इनपुट: माया सिंह)

डेस्क: उत्तर प्रदेश के आगरा में भी रामनवमी के दिन “हिंसा की साजिश” का भांडा फोड़ उत्तर प्रदेश की पुलिस ने करते हुवे दो को गिरफ्तार कर लिया है। पत्रकार वार्ता के दरमियान डीसीपी लाइन आगरा ने इसकी जानकारी पत्रकारों को दिया। यह एक ऐसी साजिश थी जिसके लिए बकायदा गाय को कटवाया गया। मगर उत्तर प्रदेश पुलिस ने दिखा दिया कि वह किसी भी साजिश को नाकाम कर सकती है। पुलिस ने बताया है कि इसके जरिये सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश की थी।

इस सम्बन्ध में इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार यूपी पुलिस ने जानकारी दी है कि इस साजिश में हिंदू महासभा के कुछ लोग शामिल थे। आगरा पुलिस ने रामनवमी के दिन ही गाय काटने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इन सभी को आगरा के एत्माद्दौला थाना इलाके में गौतम नगर से पकड़ा गया था। जानकारी के अनुसार इसमें हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट का नाम मुख्य साजिशकर्ता के रूप में आया है। इसके अलावा संगठन के कई लोग इसमें शामिल थे।

अमर उजाला ने अपनी खबर में बताया है कि आगरा पुलिस के डीसीपी सूरज राय ने मीडिया को बताया कि 30 मार्च को गाय काटने की जानकारी मिली थी। दो आरोपी इमरान और शानू को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों के खिलाफ पहले से 6 केस दर्ज हैं। दोनों ने पूछताछ में बताया कि इस साजिश में उनके साथ तीन और लोग थे जो घटनास्थल पर मौजूद थे।

पुलिस के मुताबिक, हिंदू महासभा के ही कुछ कार्यकर्ताओं ने जितेंद्र कुशवाहा (स्थानीय नेता) और संजय जाट के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। आरोप लगाया कि वे लोग रामनवमी के दिन सांप्रदायिक सदभाव बिगाड़ने के लिए गाय काटने की साजिश रची थी। वहीं संजय जाट ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा कि उन्हें हिंदू महासभा के कुछ अधिकारी जानबूझकर फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच सीआईडी को करनी चाहिए। जाट के मुताबिक वो इन अधिकारियों के खिलाफ योगी आदित्यनाथ से शिकायत करेंगे।

हिन्दुस्तान लाइव ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि आगरा पुलिस ने इस मामले में 6 अप्रैल को एक प्रेस नोट जारी किया था। इस प्रेस नोट में पुलिस ने हिंदू महासभा का नाम नहीं लिखा। इसके मुताबिक, आरोपी शानू ने पुलिस को बताया कि 29 मार्च की रात को ही गाय काटे जाने की प्लानिंग हुई थी। ये प्लानिंग नकीम और उसके दोस्तों को फंसाने के लिए की गई थी। उसने बताया कि गौतम नगर में खाली मैदान में बहुत सारी गाय घूम रही थी। वहीं से गाय को पकड़कर काटने की प्लानिंग हुई। इसकी जानकारी सौरभ शर्मा, ब्रिजेश भदौरिया और अजय को दी गई जो इस प्लानिंग में शामिल थे। ये तीनों शानू और इमरान की मदद कर रहे थे।

पुलिस नोट में आरोपियों के हवाले से लिखा गया कि प्लानिंग के तहत ही अगले दिन 30 मार्च को गाय काट दी गई। इसके बाद सौरभ शर्मा, ब्रिजेश भदौरिया और अजय ने गाय काटने की जानकारी दूसरे हिंदूवादी नेताओं को दे दी। आरोपियों ने बताया कि इसमें संजय जाट की मुख्य भूमिका रही। वहीं घटनास्थल पर सौरभ शर्मा, ब्रिजेश भदौरिया और अजय ने माहौल बना दिया कि इसे नकीम, उसके भाई बिज्जो और रिजवान ने अंजाम दिया। क्योंकि इन सबकी उनसे पुरानी दुश्मनी थी। फिलहाल, हिंदू महासभा के किसी सदस्य की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने कहा है कि आगे की जांच की जा रही है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *