कर्णाटक चुनाव: प्रचंड बहुमत के साथ कांग्रेस को मिली सत्ता, महज़ 63 सीटो पर सिमट भाजपा, बोले राहुल गाँधी ‘कर्णाटक में नफरत की बाज़ार बंद हुई’, पंजाब में ‘आप’ की प्रचंड जीत, भाजपा की करारी हार

तारिक आज़मी/आदिल अहमद

डेस्क: कर्णाटक विधानसभा चुनावो में लाख दावो और वायदों के बाद भी भाजपा चुनाव हार चुकी है। महज़ 63 सीटो पर सिमट कर भाजपा ने सत्ता गवा दिया है। भाजपा के कद्दावर नेताओं की सैकड़ो रैलियों और सभाओ तथा रोड शो के साथ साथ प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सहित जेपी नड्डा द्वारा आयोजित लगभग 500 रैलियों और सभाओं के बावजूद भी भाजपा चुनाव में खडी नही रह सकी और उसकी सरकार भरभरा कर गिर गई है।

शाम 6 बजे तक जो विधानसभा की स्थिति उभर कर सामने आ रही है वह प्रचंड बहुमत के साथ कांग्रेस को सत्ता दे रही है और साथ ही महज़ 63 सीट पर सत्तारूढ़ दल भाजपा को देकर सत्ता से बेदखल कर विपक्ष की ज़िम्मेदारी सौप रही है। इस दरमियान जेडीएस जो किंग मेकर होने का ख्वाब पाल कर बैठी थी, उसका भी सपना जनता ने तोड़ दिया है। जेडीएस 21 सीटो के साथ विपक्ष की भूमिका में नज़र आ रही है। कर्णाटक मे भाजपा को बड़ा झटका मिला है। कर्णाटक में कांग्रेस को 136 सीट मिल रही है। अधिकतर सीट के नतीजे आ गए है। कुछ सीटो पर नतीजे आने है। मगर कमोबेश विधानसभा की स्थिति ऐसी ही रहनी है।

शायद कांग्रेस का 40 परसेंट कमीशन की सरकार का मुद्दा जनता के बीच आम हुआ और कांग्रेस का जन मुद्दा जनता के समझ में आया है और जनादेश जो अभी तक निष्कर्ष और रुझान दिखाई दे रहे है वह साबित करता है कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी अपनी कर रही है। रुझान अभी तक दिखा रहा है वह बता रहा है कि भाजपा को जनता ने कर्णाटक की सरकार से बाहर कर दिया है।

कर्णाटक में खबर लिखे जाने तक कांग्रेस स्पष्ट बहुमत पाती हुई दिखाई दे रही है। कांग्रेस को इस समय 136 सीट पर जीत/बढ़त हासिल किया है। जबकि भाजपा को महज़ 63 सीट पर जीत/बढ़त बना कर सिमट गई है। वही जेडीएस को 21 सीट पर सिमट कर दुसरे प्रमुख विपक्षी दल के रूप में रहेगी। साथ ही निर्दल और अन्य जो 4 सीट पर आते दिखाई दे रहे है के सत्ता में जाने के आसार दिखाई दे रहे है और वह कांग्रेस के साथ आ सकते है।

भाजपा को झटका शुरूआती रुझान पोस्टल बैलेट से ही मिला है। माना जाता है कि पोस्टल बैलेट भाजपा का पारंपरिक वोट बैंक होता है। मगर कांग्रेस ने कर्णाटक में इसके अन्दर भी बड़ी सेंध मारी है। वही दूसरी तरफ वोकालिंग और लिंगायत समुदाय के साथ कांग्रेस को अल्पसंख्यक मतों का भी काफी सहारा मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। वही जेडीएस जो लिंगायत और मुस्लिम समाज का मतों को पाती है उसको काफी नुक्सान हुआ है। वही निर्दल और अन्य के खाते में भी 4 सीट जाती दिखाई दे रही है।

इस जीत पर कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने कहा है कि कर्णाटक में नफ़रत की बाज़ार बंद हुई है और मुहब्बत की दुकाने खुली है। यह चुनाव गरीब बनाम अमीर हुआ है। ये कर्णाटक के जनता की जीत है। कर्णाटक में एक तरफ पूजीपति थे दुसरे तरफ गरीब थे। कर्णाटक की जनता ने गरीब का साथ दिया। राहुल गाँधी ने सभी कार्यकर्ताओं और जनता का धन्यवाद् दिया है। जुड़े रहे हमारे साथ हम आपको आपके पसंदीदा चैनल जैसे मदारी के खेल नही दिखा रहे है बल्कि हकीकत से रूबरू करवा रहे है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *