उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव: शुरूआती रुझानो में भाजपा को लगता झटका दिखाई दे रहा है, जाने अभी तक क्या है रुझान

शाहीन बनारसी

डेस्क: उत्तर प्रदेश निकाय चुनावो में खबरे अब रुझानो की तरफ रुजू होती हुई दिखाई दे रही है। अभी तक उत्तर प्रदेश के नगर पालिका के हुवे 199 सीटो के मतदान और नगर पंचायत के 544 सीटो पर हुवे पोलिंग के जो रुझान आ रहे है वह बेशक भाजपा को एक बड़ा झटका दिखाई दे रहा है।

नगर पंचायत के 544 सीटो पर आ रहे रुझानो से भाजपा को बड़ा झटका दिखाई दे रहा है। शुरूआती रुझानो में भाजपा को अभी तक 38 सीट पर बढ़त मिली है। जबकि सपा को 41 सीट पर बढ़त मिली हुई है। वही बसपा ने भी बढ़िया उपस्थिति दर्ज करवाते हुवे 9 सीट पर बढ़त बनाया हुआ है। जबकि कांग्रेस को 2 तथा अन्य के खाते में 27 सीट दिखाई दे रही है।

वही दूसरी तरफ कमोबेश ऐसा ही झटका नगर पालिका चुनावो में भाजपा को लगता हुवा दिखाई दे रहा है। जिसमे भाजपा 25 सीट पर आगे है जबकि सपा 27 सीट पर आगे दिखाई दे रही है। वही बसपा के खातो में 6 सीट तथा कांग्रेस के खाते में 2 सीट आती दिखाई दे रही है। अन्य को भी यहाँ 15 सीटो पर बढ़त हासिल है।

दूसरी तरफ नगर निगम की सीटो का ब्यौरा अभी तक का देखे तो आगरा और सहारनपुर से बसपा काफी मतो से आगे है। जबकि वाराणसी, मेरठ, बरेली, प्रयागराज, गोरखपुर, झाँसी, फ़िरोज़ाबाद, लखनऊ, अयोध्या, गाज़ियाबाद, मुरादाबाद, कानपुर, अलीगढ और मथुरा से भाजपा ने बढ़त तो बनाया हुआ है। मगर सबसे अधिक बड़ी ध्यान देने की बात तो ये है कि इस बढ़त में अयोध्या, गोरखपुर को छोड़ दे तो सभी बढ़त बहुत ही मामूली अंतर की है जो कभी भी खत्म होकर सिक्के के दुसरे रुख को सामने ला सकती है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *