मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर बजरंग दल को प्रतिबंधित नही किया जायेगा: दिग्विजय सिंह

तारिक़ खान

डेस्क: कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने चुनाव से पहले कहा था कि दंगा फसाद करने वाले किसी भी संगठन को राज्य में प्रतिबंधित कर दिया जाएगा जिसमें पीएफ़आई हो या बजरंग दल। इसे लेकर कर्नाटक विधानसभा चुनाव में काफ़ी हंगामा मचा था और कांग्रेस को सफाई देनी पड़ी थी। इस मुद्दे को तत्कालीन सत्ता पक्ष भाजपा ने बड़ा मुद्दा बनाया था।

Bajrang Dal will not be banned if Congress government is formed in Madhya Pradesh: Digvijay Singh

खुद प्रधानमंत्री ने बजरंग दल का सम्बन्ध बजरंग बलि से बताते हुवे कहा था कि ‘अब ये लोग बजरंग बलि को प्रतिबंधित करेगे।’ प्रधानमंत्री ने बजरंग बलि का नाम लेकर मशीन का बटन दबाने की अपील किया था। इसके बाद भी भाजपा को कर्णाटक चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा था। अब मध्य प्रदेश में चुनाव होने है। समीकरण लगभग कर्णाटक जैसे ही है। यहाँ सत्ता में वर्तमान समय में ज्योतिरादित्य सिंघिया की बगावत के बाद भाजपा ने कांग्रेस से सरकार छीन लिया है।

अब जब चुनाव नज़दीक है और कांग्रेस भाजपा सरकार पर कई बड़े गम्भीर आरोप लगा रही है। वही मध्य प्रदेश में भी बजरंग दल के पाँव मजबूत तरीके से जमे हुवे है। भाजपा समर्थित संगठन बजरंग दल के ऊपर अब सवाल कांग्रेस से पूछा जा रहा है कि उसकी आगे की रणनीति बजरंग दल को लेकर क्या होगी ? ऐसे ही एक सवाल के जवाब में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि उनकी पार्टी बजरंग दल को प्रतिबंधित नहीं करेगी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने यह बात साफ़ साफ़ कहा है कि मध्यप्रदेश में अगर कांग्रेस जीतती है तो बजरंग दल पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘हम बजरंग दल पर प्रतिबंध नहीं लगाएंगे क्योंकि उसमें भी कुछ अच्छे लोग हैं लेकिन जो गुंडा तत्व है या जो दंगा फसाद कराता है ऐसे किसी भी शख़्स को नहीं बख़्शेंगे।’

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *