पशुपालक को बंधक बना मनोज ‘भूरा’ ने किया बेजुबान गाय के साथ कुकर्म, हैवानियत की हदे पार कर गाय के गुप्तांग में डाला कांटेदार लकड़ी, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

शफी उस्मानी

डेस्क: हैवान केवल किस्से कहानियो का ही हिस्सा नही होते है। समाज में भी कुछ ऐसे हैवान है जिनके करतूत को देख कर राक्षस भी शर्मिंदा हो जाए। उनकी हरकतों से इंसानियत शर्मसार ही नही बल्कि शर्म से पानी पानी हो जाए। ऐसी ही एक घटना मैनपुरी की सामने आई है जहाँ एक हैवान ने पशुपालक को बंधक बना कर उसकी गाय के साथ कुकर्म किया। यही नही हैवानियत की हदे पार करते हुवे उसने बेजुबान गाय के गुप्तांग में काटेदार लकड़ी डाल दिया।

घटना बुद्धवार की रात घिरोर थाना क्षेत्र के रतवा गांव की है। गांव के निवासी लाल बहादुर (70) गांव के पास ही खेत में मकान बनाकर रह रहते हैं। उनका पुत्र मनमोहन गांव में परिवार के साथ रहता है। बुधवार को लाल बहादुर खेत पर बने मकान में लेटे थे। देर रात करीब 12 बजे गांव निवासी मनोज उर्फ़ भूरा वहां आया। आरोपी मनोज उर्फ़ भूरा ने चारपाई पर ही लाल बहादुर के हाथ पैर रस्सी से बांध दिए। इसके बाद उसकी बंधी गाय को करीब 100 मीटर दूर धान के खेत में ले जाकर शीशम के पेड़ से बांध, गाय के साथ कुकर्म किया।

हैवान बने मनोज ने गाय के साथ कुकर्म करने के बाद उस बेजुबान के गुप्तांग में कांटेदार लकड़ी डाल दिया।  घटना की जानकारी लोगो को आज बृहस्पतिवार की सुबह उस समय हुई जब करीब छह बजे मनमोहन खेत पर स्थित मकान पर पहुंचा तो पिता को बंधा देख उसके होश उड़ गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुची।

मामले में पुलिस को लिखित शिकायत मनमोहन दिया है जिसमे उसने आरोपी मनोज उर्फ़ भूरा पर गाय के साथ कुकर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी मनोज उर्फ़ भूरा को गिरफ्तार कर लिया है। मिल रही जानकारी के अनुसार पुलिस मामले में अग्रिम जाँच कर रही है। गाय की स्थिति फिलहाल ठीक बताया जा रहा है। ग्रामीणों की माने तो मनोज इसके पूर्व भी कुछ चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चूका है, मगर मामला पुलिस तक नही पंहुचा था।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *