ममता के बाद अब भगवंत मान ने भी किया अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा, बोले ‘पंजाब बनेगा हीरो, आम आदमी पार्टी 13-0’

तारिक खान

डेस्क: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन से इनकार के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसी तरह की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगे। इस घोषणा के साथ उन्होंने नारा दिया कि ‘पंजाब बनेगा हीरो, आम आदमी पार्टी 13-0’।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, मान ने बुधवार को घोषणा कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) राज्य में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी। मान ने कहा, ‘देश में पंजाब बनेगा हीरो, आम आदमी पार्टी 13-0। आप पंजाब में कांग्रेस के साथ नहीं जा रही है।’ पंजाब में 13 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें आम आदमी पार्टी से एक सांसद- जालंधर से सुशील कुमार रिंकू हैं, जिन्होंने कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी के निधन के बाद उपचुनाव जीता था। वहीं कांग्रेस के छह सांसद हैं।

मान के बयान से पहले टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस के साथ किसी भी तरह की चर्चा में नहीं है और उनकी पार्टी राज्य में 20 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *