कांग्रेस ने बनाया शर्मिला को आंध्र प्रदेश इकाई का अध्यक्ष

तौसीफ अहमद

डेस्क: कांग्रेस पार्टी ने पूर्व सीएम वाईएस राजशेखर रेड्डी की बेटी वाईएस शर्मिला को आंध्र प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाया है। वाईएस शर्मिला क़रीब दो सप्ताह पहले ही कांग्रेस में शामिल हुई थीं। वह आंध्र प्रदेश के मौजूदा सीएम जगन मोहन रेड्डी की बहन हैं।

कांग्रेस पार्टी ने एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी है। इसके अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तत्काल प्रभाव से वाईएस शर्मिला को आंध्र प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अब तक आंध्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे रूद्रराजूगिडूगू को कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (सीडब्ल्यूसी) में ‘विशेष आमंत्रित सदस्य’ बनाया गया है।

पार्टी में शामिल होने के बाद वाईएस शर्मिला ने कहा था कि उनके पिता वाईएस राजशेखर रेड्डी का सपना था कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनें। इसी सपने को साकार करने की दिशा में वो काम करेंगी। शर्मिला के आन्ध्र प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही रेड्डी शुभचिंतको में उल्लास का माहोल है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *