अरे गजब..! झारखण्ड के चूहे खा गए थाने में रखा 10 किलो भांग और 9 किलो गांजा, अदालत ने जमकर पुलिस को लगाया फटकार

अनुराग पाण्डेय

डेस्क: चूहे भी नशे के आदी हो गए है शायद तभी तो थाने के मालखाने में रखी हुई 10 किलो भांग और 9 किलो गांजा चूहे चट कर गए। वह भी ऐसे कि चूहों ने गांजा और भांग खा लिया, मगर इसके नशे में पुलिस झूम रही है। पुलिस वाले अब परेशानी में घिर गए हैं क्योकि अदालत ने पुलिस को टाइट किया है। मामला झारखंड के धनबाद स्थित थाना रंजगंज का है। अधिकारियों तक मामला पहुचने के बाद अब इसके जाँच का आदेश एसपी ने दिया है।

दरअसल झारखण्ड के धनबाद पुलिस ने 14 दिसंबर 2018 को शंभू अग्रवाल और उनके बेटे को कथित तौर पर 19 किलो भांग और गांजा रखने के आरोप में रंजगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद जब अदालत में सुनवाई शुरू हुई तो अदालत ने आईओ जयप्रकाश प्रसाद को जब्त की गई सामग्री की जांच करने का निर्देश दिया। इस निर्देश के बाद जब पुलिस ने मालखाने जाकर गांजा और भांग चेक किया तो पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस के अनुसार मालखाने में रखा हुआ गांजा और भांग चूहे नष्ट कर चुके थे।

आखिर हार कर पुलिस को अदालत को बताना पड़ा कि भांग और गांजा चूहों ने नष्ट कर दिया। इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस के इस जानकारी के बाद आरोपी के वकील को बचाव का मौक मिल गया। वकील अभय भट्ट ने बताया कि उनके मुवक्किल के खिलाफ झूठा आरोप लगाया गया है। कानून सबूत के आधार पर अपना काम करती है और पुलिस के पास जब्त किए गए सबूत क्यों नहीं हैं? अब देखना होगा कि अदालत बिना सबूत के क्या कार्रवाई करती है?

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *