Categories: Crime

जिले में हुआ 64.71% मतदान, सुबह से ही मतदान के लिए लाइन में खड़े दिखे मतदाता

अनंत कुशवाहा
अम्बेडकरनगर। लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक मतदान करने का जिला प्रशासन का प्रयास सार्थक रहा। मतदान की पूर्व संध्या पर जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव श्रीवास्तव द्वारा मतदाताओं से की गयी अपील भी खासी असर दायक रही। जिला निर्वाचन अधिकारी दिनभर सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करते रहे। मतदान के लिए मतदान केन्द्रो पर सुबह से ही मतदाताओं की लाइने लग गयी।

सुबह नौ बजे तक अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र में 12.5 प्रतिशत, कटेहरी में 10 प्रतिशत, टाण्डा 12 प्रतिशत तथा जलालपुर में 11.5 प्रतिशत मतदान हुआ। दिन चढ़ने के साथ ही मतदान में भी तेजी देखी गयी। दोपहर 11 बजे तक अकबरपुर में 24.8 प्रतिशत, कटेहरी में 27.2 प्रतिशत, टाण्डा में 25.5 प्रतिशत तथा जलालपुर में 26 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर एक बजे एक बजे तक अकबरपुर में 43.6 प्रतिशत, कटेहरी में 42.2 प्रतिशत, टाण्डा में 43.3 प्रतिशत तथा जलालपुर में 42.4 प्रतिशत मतदान हुआ था। दोपहर बाद भी कुछ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान में तेजी देखी गयी। अपरान्ह तीन बजे तक अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र में 53.93 प्रतिशत, कटेहरी में 55.13 प्रतिशत, टाण्डा में 52.64 प्रतिशत तथा जलालपुर में 54.63 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतदान समाप्त होने पर जिले का कुुल मतदान प्रतिशत 64.71 रहा। भारी मतदान के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने जिले के मतदाताओं को बधाई दी है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts