Categories: Crime

मशहूर बांसुरी वादक उस्ताद शफायत खां का निधन

50 के दशक में वालीवुड से पाई थी शोहरत
तिलहर,शाहजहांपुर:;वालीवुड में 50 के दशक में शोहरत हासिल कर चुके मशहूर बांसुरी  (किलार्नेट) वादक उस्ताद शफायत खां का मंगलवार को निधन हो गया । वह 82 वर्ष के थे! वुधवार को उन्हें सुपुर्दे खाक कर दिया गया! वर्ष 1959 में शफायत खां मुम्वई घूमने गये थे, इसी दौरान एक पंजाबी बैंड में रिहर्सल करते कलाकारों को देखा! आपको संगीत में रूचि पहले से थी,सो उन्होंने अपने परिचित नासिर भाई से बैंड में काम करने की इच्छा जाहिर की! इसके एक माह बाद ही शफायत खां ने तिलहर से पुनः मुम्वई को कूच कर दिया! यहां उन्होंने बांसुरी (किलार्नेट) की महारत हासिल की! आपने पृथ्वीराज कपूर की भाजी की शादी के मौके पर ” बाबुल की दुआएं लेती जा  ” गीत पर धुन बजाई थी!

शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के किसी भी प्रोग्राम में आप शिरकत करते तो वह ” दिल का खिलौना हाय टूट गया ” गीत की धुन आपसे जरूर सुनते थे! तिलहर वापसी पर आपने कोहिनूर बैंड चलाया!आप  ने महाभारत सीरियल की धुन में भी खासी शोहरत पाई थी! बीते कुछ वर्षों पहले एक दुर्घटना में आपके पैरों में चोट आने से वह बीमारी की गिरफ्त में आ गए थे! सोमवार को सुबह उन्होंने अपने घेर चौबा मोहल्ला स्थित आवास पर आखिरी सांस ली और हमेशा के लिए दुनियां को अलविदा कह विदा हो गए! आपके दो बेटे वसीम व नदीम इम्ब्रॉइडरी का काम करते हैं! वह पिता के शौक से वास्ता नही रखते हैं!
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts