कमलेश कुमार
अदरी(मऊ) गर्मी का तेवर दिखाते ही बिजली का बुरा हाल है। हर दस से पन्द्रह मिनट बाद बिजली ट्रिप कर जा रही है। लोगों के एसी और पंखे फूंक जा रहे हैं। लोग ट्रांसफार्मर जलने, लो वोल्टेज की समस्या और बिजली की कटौती से परेशान हो गए हैं। इंदारा, कसारा, रईसा, मझवारा आदि दर्जनों गांवों में बिजली लोगों को रूला रही है। आलम यह रहा कि बुधवार को ग्रामीणांचल में 20 घंटो में 24 बार बिजली आपूर्ति की गई।
सेमरी जमालपुर विद्युत उपकेन्द्र से हो रही आपूर्ति इस समय बिजली की हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। विभागीय अफसर अधिक लोड की वजह से बिजली का ट्रिप होना बता रहे हैं। इंदारा, रईसा, कसारा, महुआर, इंदारा बाजार सहित दर्जनों गाँवो में बुधवार की भोर से ही 20 घंटे 24 बार बिजली कटौती की गई। पुरे दिन 10-10 मिनट कर 24 बार बिजली गुल रही। इसके अलावा फाल्ट ठीक करने के नाम पर बिजली गायब हो जा रही है। जिससे लोग गर्मी में बिलबिला गए। इस प्रकार उमस वाले मौसम में उपभोक्ताओं को चैन की नींद सोने में खलल पैदा कर रही है। इस संबंध में अवर अभियन्ता जमुना प्रसाद का कहना है कि गर्मी के मौसम में बिजली का लोड बढ़ा है। इस प्रकार फॉल्ट की समस्या भी आने लगी है। और बारिश व तेज हवा के चलते रूट फॉल्ट हो जा रहा है उसे ठीक कराया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…