कमलेश कुमार
अदरी(मऊ) बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान से बिजली चोरों में हड़कंप मच गया। चोरों ने दोपहर होते ही कटिया उतार ली। सेमरी जमालपुर विद्युत उपकेन्द्र से संबद्ध इंदारा, कारिमाबाद, अदरी देहात में हो रही बिजली चोरी से निजात दिलाने के लिए विभागीय अधिकारियों ने दोपहर एक बजे से चेकिंग अभियान शुरू किया।इंदारा बाजार मे एसडीओ भानूप्रताप के नेतृत्व मे अभियान चलाकर बिजली विभाग ने 35 लोगों का कनेक्शन चेक किया। इस दौरान 7 लोगों का कामार्शियल, 8 लोगों का लोड़ बढाया गया। 11 लोगों का कनेक्शन काटा, 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया। वही दो लाख 65 हजार रुपये की वसूली की गयी। इस मौके पर अभियान में अवर अभियंता जमुना प्रसाद, रामा आशीष राम, राजकुमार यादव, अशोक राजभर, आसलम, अशोक मोर्या, जूबैर आदि समस्त बिजली विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। बिजली का चेकिंग अभियान शुरू होने से पहले बिजली चोरों ने चोरी बंद कर दी। वहीं कटिया चोरों ने अपनी कटिया उतार ली, जिससे क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ताओं को निजात मिल गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…