बॉदा. बांदा में नकली आईपीएस की गाड़ी ने शहर में तहलका मचा दिया. जिले की पुलिस अधिक्षिका को जैसे ही जानकारी हुई तो पूरे जिले में वायरलेस के माध्यम से पूरे शहर में नाकाबंदी करा दी और कुछ ही घंटो में पुलिस ने मटौंध थाना क्षेत्र में गाड़ी पकड़ ली.
आपको बता दें की मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब कुछ मीडिया कर्मी खबर की तलाश में जिला अस्पताल से होकर घोड़ा चौराहा चौकी की ओर जा रहे थे. तभी एक फर्जी एसपी की गाड़ी कनक मेडिकल स्टोर के सामने खड़ी थी जिसे देख कर मीडिया कर्मियों को शक हुआ और उन्होने वीडियो बनाना शुरु कर दिया. जिसे देख गाड़ी में मौजूद तीन लोग गाड़ी लेकर भाग खड़े हुए वहीं दो ट्रक खड़े थे जिनसे पूंछ तांछ की गई तो वह गोल-मोल जवाब देने लगे. इसके बाद यह पता चला कि इनका फर्जी आईपीएस की गाड़ी से कोई न कोई संबध जरूर है.
मामला संदिग्ध लगने पर मीडिया कर्मियों ने तुरंत पुलिस अधिक्षिका को तुरंत सूचना दी. सूचना मिलते ही मामले को संज्ञान में लेते हुए पूरे शहर में नाका बंदी करा दी, जिसके फलस्वरुप कुछ ही घंटों में फर्जी आईपीएस की गाड़ी तीन लोगों सहित पकड़ ली गई. जिनके पास से एक पिस्टल, 23 कारतूस, एक डंडा, एक सायरन और दो अंटीना बरामद किया गया है. वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह गाड़ी चेकिंग के दौरान फर्जी आईपीएस की गाड़ी पकड़ी गई है. जिसमें तीन लोग मौजूद थे उनमें से एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी पहने हुए था. जो रिटायर्ड फौजी है. फिलहाल इन पर मुकदमा लिख कर कार्रवाई की जा रही है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…