रूपेंद्र भारती
घोसी /मऊ : घोसी नगर से सटे मानिक पुर असना स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण से शुक्रवार को सर्व शिक्षा अभियान के तहत सभी बच्चों के नामांकन को लेकर जूनियर व प्राथमिक के बच्चो ने स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाल कर लोगो को जागरूक किया।रैली का शुभारंभ उपजिलाधिकारी डॉ सीएल सोनकर ने फीता काटकर और हरी झंडी दिखा कर किया।साथ ही बच्चो के साथ स्वम भी चले।बैज और टोपी पहने कर एसडीएम का स्वागत किया गया।
रैली में सम्लित बच्चे गांव के सभी पुरावो का भ्रमण कर लोगो से अपने बच्चों,बच्चीयों को विद्यालय भेजने की अपील किया। उपजिलाधिकारी डॉ सीएल सोनकर ने कहा कि शिक्षा पाना हर बच्चे का अधिकार है।इसी को लेकर प्रदेश सरकार ने कक्षा 8तक के विद्यार्थियो के लिये निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था किया है।सभी बच्चे स्कूल जाकर पढ़े इस के लिये प्रदेश सरकार निःशुल्क पुस्तके,दो सेट ड्रेस,मोजा, जूता, स्वेटर देने के साथ मध्यान भोजन,फल दूध आदि की सुविधा दे रही है।इन योजनाओं का लाभ तभी मिलेगा जब आप सभी अभिभावक अपने बच्चों को जरूर विद्यालय भेजे।कहा कि शिक्षा सफलता की कुंजी है।यह हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देने के साथ विकास का रास्ता दिखाती है।सभी शिक्षकों से अपील किया कि वे समय से विद्यालय आकर उनको अच्छी और गुणवत्तायुक्त शिक्षा दे।आप सभी के हाथ मे देश का भविष्य है।
खंडशिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए सभी से अपील किया कि अपने बच्चों जरूर पढ़ने भेजे।तभी सुविधाओ का लाभ मिलेगा। शिक्षक नेता डॉ रामबिलास भारती ने मुख्य अतिथि के साथ अन्य को बैज व टोपी पहनाकर स्वागत करने के साथ गांव के लोगो से कहा कि अपने बच्चों खास कर बच्चियो को जरूर स्कूल भेजे।बच्चे आप के भविष्य है। इस अवसर पर इसरावतीदेवी, अनिलश्रीवास्तव, अमीरुद्दीन अंसारी, कमलेश राय, राम सिंह, राम विजय, रिजवानअहमद, सबनम, मेहदी आदि उपस्थित रहे ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…