अंजनी राय
बलियाः जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने कहा कि सम्पर्ण समाधान दिवस की जो मंशा है उसके अनुसार अधिकारी काम करें। इस अवसर पर जो समस्या आ रही है, उसका समाधान प्राथमिकता पर कराना सुनिश्चित कराएं। जिलाधिकारी बुधवार को बेल्थरारोड में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनता की फरियाद सुन रहे थे। इसमें राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अतिक्रमण जैसे मामले प्रमुख रूप से आए। उन्होंने विभागवार अधिकारियों को उनसे सम्बन्धित शिकायती पत्र सौंपते हुए गुणवत्तापरक निस्तारण की जिम्मेदारी दी। तय समय में निस्तारण नहीं होने पर वेतन बाधित करने की भी चेतावनी दी। इस महत्वपूर्ण दिवस से गायब रहे डीआईओएस का एक दिन का वेतन काटने की भी बात कही।
इस अवसर पर तहसील क्षेत्र से तरह-तरह की समस्याएं आई। जिलाधिकारी ने हर एक फरियादी को सुनने के बाद सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायत निस्तारित करने का निर्देश दिया। कहा कि प्रयास हो कि भूमि विवाद या अतिक्रमण के मामले में मौका मुआयना कर ऐसा हल निकालें कि शिकायतकर्ता भी पूरी तरह संतुष्ट हो जाए। इस अवसर पर एसपी श्रीपर्णा गांगुली, सीएमओ डाॅ एसपी राय, एसडीएम राधेश्याम पाठक समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…