सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी दिल्ली की जीटीबी अस्पताल में दिल्ली से बाहर के मरीज़ों के इलाज पर दिल्ली सरकार द्वारा रोक लगाने के विरोध में आज लोनी की दर्जनों कालोनीयों के सैंकड़ों लोग बसपा नेता ईश्वर मावी के टीला शहबाज़पुर स्थित आवास पर पहुँचे और दिल्ली सरकार के इस आलोकतंत्रिक व अमानवीय फ़ैसले के विरोध में उनसे आंदोलन करने का अनुरोध किया।
उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि वह देश के राज्यों को सीमाओं में बाँधकर देश के टुकड़े करना चाहते हैं उन्होंने भाजपा पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र में उनकी सरकार है और दिल्ली केंद्र शासित प्रदेश है लेकिन उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री के इस अमानवीय फ़ैसले का कोई विरोध नहीं किया। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि पिछली राज्य सरकार ने लोनी में 100 बेड के अस्पताल को मंज़ूरी दी थी लेकिन भाजपा की इस सरकार में उसे 50 बेड का कर दिया है जो लोनी के लाखों लोगों के साथ धोखा है। बसपा नेता ईश्वर मावी ने लोनी के लोगों को आश्वासन दिया कि लोनी व दिल्ली एनसीआर के लाखों लोगों के लिये वह कोई भी बड़ी से बड़ी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।
इस अवसर पर सरस्वती विहार, राहुल गार्डन, नाईपुरा, राजीव गार्डन, नवीन कुंज, अमित विहार, राम विहार, राम पार्क, ख़ुशहाल पार्क, पूजा कालोनी, श्री राम कालोनी व अलवारिया कालोनी सहित दर्जनों कालोनीयों के सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…