रूपेंद्र भारती
घोसी /मऊ :घोसी कोतवाली क्षेत्र के औलियापुर गाँव में गुरुवार को हाईकोर्ट के आदेश पर तहसीलदार घोसी ओमप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पहुची राजस्व एवं पुलिस टीम ने खलिहान में अवैध रुप से ग्राम प्रधान के भाई सहित चार लोगों का मकान जेसीबी मशीन लगाकर गिराया । जिससे अवैध अतिक्रमण करने वालों में हड़कम्प मचा हुआ है ।
घोसी तहसील क्षेत्र के औलियापुर गाँव निवासी चंद्रभान यादव ने हाईकोर्ट में रिट डायर किया था कि गाँव के ही हरीचरन पुत्र ललसू , विशुनदेव पुत्र सूचित एवं जयप्रकाश व रविप्रकाश पुत्रगण विशन देव ने खलिहान की भूमि पर अवैध रुप से अतिक्रमण कर मकान बना दिया है । जिसपर हाईकोर्ट ने अतिक्रमण हटाने के साथ ही रिपोर्ट मांगा था ।जिसके अनुपालन में गुरुवार को तहसीलदार घोसी ओमप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में राजस्व एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने पहुंच कर जेसीबी मशीन लगाकर अतिक्रमण कर बनाये गये मकान को मौके पर ही गिरवाते हुए चेताया कि यदि दुबारा अतिक्रमण कर मकान बनवाया गया तो शख्ती के साथ निपटा जायेगा । जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कम्प मचा हुआ है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…