रूपेंद्र भारती
घोसी /मऊ :घोसी कोतवाली पुलिस ने घोसी तहसील क्षेत्र के बरुहा ग्राम सभा के लेखपाल योगेन्द्र यादव एवं राजस्व निरीक्षक नदवासराय विजय कुमार सिंह की संयुक्त तहरीर एवं तहसीलदार घोसी ओमप्रकाश पाण्डेय के अनुमोदन पर बरुहा निवासी दो सगे भाइयों राममिलन एवं रामप्रवेश के विरुद्ध पैमाइश के दौरान राजस्व कर्मी पर पथराव करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाई कर रही हैं ।
घोसी तहसील क्षेत्र के बरुहा निवासी रामप्रीत पुत्र नान्हू यादव ने ग्राम सभा में स्थित गाटा संख्या 289 रकबा 0.157हेक्टेयर नवीन परती पर गाँव के ही रामानंद पुत्र इन्द्रदेव द्वारा शौचालय बनवाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी मऊ को तहरीर दिया था । जिसका समाधान कराने के लिए जिलाधिकारी मऊ ने घोसी राजस्व कर्मियों को निर्देशित किया था । जिसकी पैमाइश एवं निशान देही की प्रक्रिया गुरुवार को चल रही थी । जिसमें नवीन परती को अलग एवं रामप्रीत व रामानंद के बीच शौचालय के निर्माण की भूमि का पैमाइश कर अलग किया जा रहा था कि बरुहा गाँव के ही राममिलन एवं रामप्रवेश पुत्रगण रामप्रीत ने अभिलेख फाड़ने की कोशिश करने लगे । असफल होने पर राजस्व कर्मी के ऊपर प्रत्यक्ष रुप से पथराव कर दिया । जिसके सम्बंध में घोसी कोतवाली पुलिस ने लेखपाल योगेन्द्र यादव की तहरीर पर धारा 332एवं 353आईपीसी के तहत दो सगे भाइयों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाई कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…