रामपुर – भीषण सड़क हादसे में आग का गोला बनी कार, 4 की मौत
हरमेश भाटिया
रामपुर। रामपुर में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में कार में आग लग गई जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहा से उनको मुरादाबाद रेफर कर दिया। पुलिस ने मृत लोगो के शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना शहजाद नगर कोतवाली के नेशनल हाईवे 24 की है। एक तेज रफ्तार से बरेली जा रही कार अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में मौके पर ही आग लग गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। दूसरे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
तीसरे युवक को गंभीर हालत में मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। इस घटना के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। मृतकों में दो की शिनाख्त सचिन और इलियास अहमद बताई जा रही है। जबकि अन्य जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..