मुकेश कुमार
मधुबन (मऊ): मधुबन तहसील क्षेत्र के गंगऊपुर स्थित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय पर बुद्धवार को इनोवेटिव पाठशाला कार्यक्रम के मंडल समन्वयक नवनीत श्रीवास्तव ने बच्चों को गतिविधि आधारित शिक्षण को प्रोत्साहित किया। इनोवेटिव पाठशाला का क्रियान्वयन जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड के एक विद्यालय में किया जा रहा है। जिसके क्रम में शिक्षा क्षेत्र फतहपुर मंडाव के गंगऊपुर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय पर गतिविधियां आधारित शिक्षण को प्रोत्साहित किया गया।
उन्होंने कहा कि शिक्षा को परिवेश से जोड़कर सहज और सुलभ बनाया जा सकता है । विद्यालय में खेल खेल में शिक्षा को कैसे रोमांचक बनाया जाए इसके तरीके बताये गये । इस मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों में पढाई के प्रति जिज्ञासा बढ़ेगी तथा विद्यालय की छात्र संख्या में भी वृद्धि होगी । इस मौके पर भानुमति, सूर्य भान शर्मा, रणंजय, प्रेम सागर, बेबी, शशि, मालती सहित विद्यालय के छात्र छात्रा उपस्थित रहें ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…