अनिला आज़मी
नई दिल्ली: सियासी हलचल के बीच आज ममता बनर्जी की होने वाली रैली में पहुचे अखिलेश यादव ने बयान जारी कर सियासी हलके में हलचल मचा दिया। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि राष्ट्र एक नए प्रधानमंत्री की बाट जोह रहा है और ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को शनिवार की मेगा विपक्षी रैली से देश को एक बुलंद और स्पष्ट संदेश जाना चाहिए।
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार किसान, युवा, गरीब और कारोबारी समेत देश भर में हर क्षेत्र के लोगों की बदहाली के लिए जिम्मेदार है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निमंत्रण पर 19 जनवरी की मेगा रैली में शिरकत के लिए आए यादव ने यहां पहुंचने पर एनएससी बोस हवाई अड्डे पर कहा, ‘‘देश एक नया प्रधानमंत्री चाहता है। देश एक नए प्रधानमंत्री की बाट जोह रहा है।”
उन्होंने मेगा रैली के लिए ‘‘सभी नेताओं” को दावत देने के सिलसिले में ममता की तारीफ करते हुए कहा कि वह ऐसा कर समूचे देश को एक मजबूत संदेश दे रही हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘बंगाल से और दीदी से जो संदेश जाएगा वह परिवर्तन का संदेश होगा।” शनिवार की मेगा रैली में अनेक विपक्षी नेता हिस्सा लेने वाले हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…