गौरव जैन
रामपुर. पायल अपहरण एवं जघन्य हत्याकांड में पकड़ा गया छठा आरोपी हिस्ट्रीशीटर ताहिर की रिमांड लेने के लिए गंज कोतवाली पुलिस ने अदालत में अर्ज़ी दी है लेकिन अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण सुनवाई नही हो सकी । अब इस पर सुनवाई शुक्रवार को होगी।
ताहिर खाँ शहर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है , जिस पर पुलिस ने 25 हज़ार का इनाम घोषित किया था अदालत ने भी ताहिर को भगोड़ा घोषित कर दिया था। सप्ताह भर पहले ताहिर के घर की कुर्की की गई थी। सोमवार शाम को बरेली की पुलिस ने ताहिर को दवोच लिया और रामपुर पुलिस को सौप दिया था। अदालत ने उसे जेल भेज दिया था।
गंज कोतवाल नरेन्द्र त्यागी ने बताया कि पायल का मोबाइल और स्कूटी बरामद की जानी है पायल को स्कूटी से फार्म हाउस तक ले जाया गया था इसलिए ताहिर को रिमांड पर लेने के लिए अर्ज़ी दी गयी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…