अंजनी राय
मऊ : दोहरीघाट थाने की पुलिस ने घाघरा पुल पुलिस चौकी के पास चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार के पास से 12 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया। गांजे की कीमत बाजार में लगभग तीन लाख रुपये बताई जा गई है।
थानाध्यक्ष नीरज कुमार पाठक, उपनिरीक्षक पन्नालाल व हमराहियों के साथ पुल पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति कुछ सामान लिए तेजी से निकल रहा था। हाथ देने पर गाड़ी नहीं रोक और तेजी से निकलने लगा तो थानाध्यक्ष के निर्देश पर पुलिस के जवानों ने उसका पीछा कर घेर लिया। जब उसकी पीछे की सीट पर रखी बोरी को खोला गया तो उसमें कागज में लपेट कर रखा गया गांजा बरामद हुआ। वजन कराने पर वह 12 किलो 200 ग्राम निकला। पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम दीपक वर्मा, निवासी सब्जी मंडी सलेमपुर, जिला देवरिया बताया। वह गांजा लेकर आजमगढ़ की तरफ जाने की फिराक में था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया तथा मोटरसाइकिल को सीज कर दिया। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह, विशाल सिंह, देवेश सिंह, बृजेश यादव, नीरज गौतम आदि थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…