अंजनी राय
मऊ : कोपागंज थाना अंतर्गत पेट्रोल टंकी के सामने नयापुरा स्थित बिल्डिग मैटेरियल की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर दुकान के अंदर आलमारी में रखा बिक्री का 2.60 लाख रुपये उठा ले गए। इसकी जानकारी रविवार को किसी ने उनके फोन पर दी। इतना सुनते ही दुकान मालिक तुरंत मौके पर पहुंचा तो देखा कि दुकान का ताला टूटा एवं शटर उठा हुआ है। पीड़ित ने डायल 100 पुलिस को फोनकर सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई। वही पीड़ित ने एक को नामजद करते हुए कई अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है।
क्षेत्र के तड़ियाव निवासी रामबचन सिंह की नयापुरा स्थित बिल्डिग मैटेरियल की दुकान है। कई दिनों की बिक्री की रकम उन्होंने आलमारी में ही रखी हुई थी। शनिवार की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखा बिक्री का 2.60 लाख रुपये लेकर रफूचक्कर हो गए। इसकी जानकारी रविवार की सुबह किसी ने रामबचन को दी। खबर मिलते ही तुरंत वह कोपागंज स्थित अपनी दुकान पर आकर देखे तो शटर का ताला टूटा हुआ है और एक तरफ का शटर उठा हुआ है। उधर पीड़ित द्वारा एक खिलाफ नामजद व कई अज्ञात के विरुद्ध तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस धर-पकड़ में जुट गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…