अंजनी राय
मऊ : खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी से जिले भर के मिलावटी मिष्ठान्न कारोबारियों की नींद हराम हो गई है। जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमें रेलवे स्टेशन से गुजरती ट्रेनों पर नजर रखने के साथ ही जिले में प्रवेश करने के हर नाके पर सक्रिय हैं। रविवार को वाराणसी-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन से कई कुंतल मिलावटी खोवा शहर में आने की भनक मिलते ही टीम ने रोडवेज स्टेशन के पास डेरा डाल दिया। रेलवे स्टेशन से बाहर निकलने के हर रास्ते पर टीम अलर्ट हो गई। थोड़ी ही देर में एक रिक्शे पर 4.5 कुंतल खोवा के संबंध में पूछताछ हुई तो पीछे आ रहा खोवे का मालिक फरार हो गया। टीम ने खोवा जब्त कर लिया।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के जिला अभिहित अधिकारी एसके त्रिपाठी एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित ने बताया कि पैसेंजर ट्रेन से गाजीपुर जिले से खोवा लादकर स्टेशन पर आने के बाद तीन रिक्शे वाले शहर में आते दिखाई दिए। रोडवेज के पास जैसे ही उन्हें रोका गया तो एक रिक्शे पर दो बोरा और दो परात खोवा लदा था। पूछताछ में पता चला कि खोवे का स्वामी उमेश बिद निवासी जखनियां है। इस पर टीम ने खोवे का नमूना लेकर उसे जाने दिया। दूसरे रिक्शे पर दो बोरा खोवा लदा था, जिसका मालिक सुनील यादव निवासी नसीरपुर हुरमुजपुर साथ ही था। इसके खोवे का भी नमूना लिया गया। जबकि तीसरे रिक्शे पर तीन बोरों में लगभग 4.5 कुंतल खोवा लदा था, जब इन बोरों के बारे में पूछताछ शुरू की गई तो पीछे आ रहा मालिक रिक्शा रोकते ही फरार हो गया। टीम ने खोवा जब्त कर लिया। जबकि पहले वाले दोनों रिक्शा के खोवे के नमूने लिए गए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयहिद राम, बिदु पांडेय, रामानंद आदि शामिल थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…