बनगवां बाजार से नशीले पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार

फारुख हुसैन
गौरी फंटा. भारत नेपाल सीमा पर अवैध रूप से बसी बनगवां मंडी काफी समय से नशीले पदार्थ के तस्करों का मुख्य केंद्र रही है जिस पर समय-समय पर प्रशासन द्वारा कार्यवाही भी की गई है। आज सुबह गौरीफंटा कोतवाल रमेश चंद्र यादव ने एक व्यक्ति को बाजार से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन और नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया।

बनगवां मंडी में अभी कुछ दिन पहले भी स्थानीय तस्कर के पास इनवर्टर के अंदर नशीले कैप्सूल और दवाई बरामद हो चुकी है। इस कार्रवाई में कोतवाल रमेश चंद यादव के साथ एस आई छोटे लाल , नरेश कुमार सिंह, कांस्टेबल अवधेश कुमार, कांस्टेबल राजू नरवाल भी शामिल थे।











