कांग्रेस ने सुधारी भूल, महाराजगंज से न्यूज़ एंकर सुप्रिया श्रीनेत्र को मिला टिकट

प्रदीप चौधरी
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज लोकसभा सीट पर अपनी गलती सुधारते हुवे कांग्रेस ने न्यूज़ एंकर रही सुप्रिया श्रीनेत्र को टिकट दिया है। बताते चले कि एक ओर जहां लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टियां प्रत्याशियों का नाम ऐलान कर रही हैं वहीं उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने महाराजगंज सीट से एक ही प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर डाला था।

आपको बता दें कि शिवपाल यादव की पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर 50 सीटों का ऐलान कर दिया है। हालांकि चुनाव विशेषज्ञों का कहना है कि शिवपाल की पार्टी इस चुनाव में कोई जीत दर्ज कर पाएगी इसकी बहुत कम संभावनाएं हैं लेकिन यह समाजवादी पार्टी और बीएसपी के लिए एक बड़ा सरदर्द साबित हो सकती है। वही राजनीती में शिवपाल के विरोधी शिवपाल की पार्टी को भाजपा की बी विंग तक का खिताब देते है।











