कमलेश कुमार
अदरी(मऊ) इंदारा अदरी बाजार में दुकानदारों को और सड़क पर चलते राहगीरों को पहले रोका, फिर उनके माथे पर तिलक लगाया। इतना ही नहीं उन्हें झंडी भी दिया। इसके बाद उन्हें हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
शनिवार को नवरात्र के पहले दिन दोपहर को हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्वी मण्डल प्रभारी अभिषेक सिंह विक्की के नेतृत्व में सक्रिय कार्यकर्ता हाथों में भगवा ध्वज लेकर इंदारा बाजार की सड़कों पर निकले। उनके द्वारा जगह-जगह रुककर सड़क पर चलने वालेे राहगीरों को रोककर उन्हें हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं देने के लिए यह तरीका अपनाया। इतना ही नहीं बाजार की सड़कों के किनारे बने भवनों और दुकानों पर भी भगवा ध्वज बांधकर नववर्ष को उत्साह पूर्वक मनाया। संजय राजभर, सुमन राजभर, कुश सिंह, विपिन सिंह योगी सेवक, संजय भरतीय, पिंटू राजभर, विजेंद्र राजभर, अभिमन्यु, रवि गुप्ता, अनुराग समेत दर्जनों हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…