कमलेश कुमार
अदरी(मऊ)जवाहर नवोदय विद्यालय महुआर की प्रवेश परीक्षा शनिवार को सकुशल संपन्न हो गई। इस परीक्षा के लिए जिले में नौ केंद्र बनाए गए थे जिस पर कुल चार हजार 958 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें चार हजार 37 बच्चे शामिल हुए और 921 ने परीक्षा छोड़ दी। अगर उपस्थिति का प्रतिशत देखा जाए तो यह 81 फीसद रहा।
जिले के एकमात्र जवाहर नवोदय विद्यालय महुआर में शनिवार को आयोजित कक्षा 6 की रिक्त 80 सीटों के लिए 2019-20 की प्रवेश परीक्षा संपन्न कराई गई। 921 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सीटों के सापेक्ष कुल 537 विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी। गांव महुआर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 की रिक्त 80 सीटों के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा संपन्न हो गई। इस बार सर्वाधिक चार हजार 958 विद्यार्थियों ने प्रवेश फॉर्म भरे थे। अधिक संख्या होने के कारण जवाहर नवोदय विद्यालय ने नौ परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। विद्यालय प्राचार्य डॉ. रामनिवास राम ने बताया कि विक्ट्री इंटर कालेज दोहरीघाट केंद्र पर 96 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि फतेहपुर इण्टर कालेज में 113 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। सर्वोदय इण्टर कालेज में 93 विद्यार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। बाबा थानीदास इण्टर कालेज 67, बापू इण्टर कालेज कोपागंज में 107, तालुमुद्दीन इण्टर कालेज परदाहा में 99, जनता इण्टर कालेज रानीपुर में 83, टाउन इण्टर कालेज मुहम्मदाबाद गोहाना में 190, नेहरू इण्टर कालेज में 73 द्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा में अनुपस्थित रहे। कड़ी निगरानी के बीच प्रवेश परीक्षा संपन्न कराई गई। जिसमे जिला बेसिक अधिकारी ओपी त्रिपाठी, डीएलओ जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ रामनिवास राम आदि लोग रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…