संजय ठाकुर
घोसी /मऊ
समाजवादी पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी की संयुक्त बैठक रविवार को सपा के कैम्प कार्यालय पर सम्पन्न हुई । जिसमें घोसी लोकसभा क्षेत्र से गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने की रणनीति बनायी गयी ।
सपा कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहाकि हमारा प्रत्याशी भव्य एवं ऐतिहासिक मतों से जीतेगा । जिसके कर्णधार हमारे कार्यकर्ता , पदाधिकारी एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि होगें । अध्यक्षता सपा विधान सभा अध्यक्ष लालचंद यादव एवं संचालन खुर्शीद अहमद ने किया । इस अवसर पर बसपा के लोकसभा प्रभारी अतुल राय , पूर्व विधायक सुधाकर सिंह , ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह , क़ुद्दूस अंसारी , बसपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार राजू ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामभवन , राजेन्द्रनाथ पाण्डेय , बसपा के विधान सभा अध्यक्ष राजेश कुमार , सपा नगर अध्यक्ष खुर्शीद अहमद , नेहाल अख्तर , रामसमूझ यादव , अशोक कुमार गौतम , मिथलेश राय आदि उपस्तिथत रहें ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…