संजय ठाकुर
घोसी /मऊ घोसी नगर के रेलवे स्टेशन स्थित मेहंदी कम्पलेक्स के सभागार में रविवार को पीस पार्टी एवं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक एलायंस द्वारा प्रेस कांफ्रेस कर पीस पार्टी के अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर मोहीबुल हक ने घोसी नगर के बड़ागांव निवासी एवं पीस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना शफकत तकी को घोसी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए कहाकि अच्छा स्पीकर संसद में आवाज बनेंगे । झारखंडे राय एवं कल्पनाथ राय के बाद घोसी की अवाम की आवाज लोकसभा में नहीं गूंज रही थी । मौलाना शफकत तकी घोसी की आवाज बनेंगे । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिलाध्यक्ष विजयशंकर यादव ने कहाकि संयुक्त प्रत्याशी मौलाना शफकत तकी एक क्रांतिकारी व्यक्तित्व के धनी हैं । प्रत्याशी के रुप में घोसी का प्रतिनिधित्व करेंगे । उन्होने घोसी की अवाम से अपील किया कि वे संयुक्त प्रत्याशी को जिताकर घोसी का विकास करें । संयुक्त रुप से प्रत्याशी मौलाना शफकत तकी ने कहाकि मुझमे घोसी कि अवाम कि आवाज उठाने लायक समझते हो तो वोट देने का काम करें । कोई जाति तो कोई पैसे पर टिकट लिया हैं । परन्तु हमारी पार्टी ऐसी नहीं करती हैं । इस अवसर पर प्रत्याशी मौलाना शफकत तकी , डाक्टर मोहीबुलहक , रतनलाल गोंड , एहसान अहमद , पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष अफजाल अंसारी , प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिलाध्यक्ष विजयशंकर यादव , सनाउल्लाह अंसारी आदि उपस्थित रहें ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…