बाहुबली अतीक अहमद का कल होगा वाराणसी से नामांकन, अतीक की पत्नी ने पीसी कर दिया जानकारी

तारिक खान
प्रयागराज. इलाहाबाद के बाहुबली नेता अतीक अहमद वाराणसी से लोक सभा का चुनाव निर्दलीय लड़ेंगे. अतीक अहमद की पत्नी शाईस्ता परवीन ने एक प्रेस कांफ्रेंस करके उनके वाराणसी से चुनाव लड़ने की पुष्टि की है.












