प्रसपा के प्रत्याशी ने जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजा पत्र

गौरव जैन
रामपुर जनपद में दिनाक 06-04-2019 को प्रसपा के लोकसभा उम्मीदवार संजय सक्सेना ने अपने नामाकन के रद्द को गलत बताते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी और चुनाव आयोग को पत्र लिखा है जिसमे उन्होंने कहा है कि सहायक निर्वाचन अधिकारी को जब अपना नामांकन पत्र दिया था तब निर्वाचन अधिकारी ने कहा था कि आपके पास पर्याप्त प्रस्तावक है और मैंने भी उनसे कहा था कि मेरे पास और भी प्रस्तावक है लेकिन 5 तारीख को 2:30 बजे मैरे को सूचना प्राप्त हुई कि आपका नामाकन प्रस्तावकों की कमी के चलते खारिज़ किया जाता है। जबकि इसकी पूरी रिकार्डिंग आपके कार्यालय में मौजूद है कृपया उसको देखकर मुझे दोवारा नामांकन प्रक्रिया पूरी करने की कृपा करें।











