संजय ठाकुर
अदरी(मऊ) परमानन्द इण्टर कालेज कसारा के छात्र छात्राओं ने वोट देने के लिए एवं मतदाताओ को प्रेरित करने को मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
विद्यालय परिसर से निकाली गई इस जागरूकता रैली को प्रधानाचार्य कमलेश राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विभिन्न स्लोगन लिखे तख्ती और वैनर के साथ पहले करें मतदान फिर करें जलपान, जो बांटे साड़ी, नोट उसे नहीं दे वोट जैसे गगनभेदी नारे लगा कर मतदाताओं को जागरूक कर रहे थे। मतदाता जागरूकता रैली विद्यालय से शुरू हो कर कसारा गांव, सोहरिया के विभिन्न रास्तों से गुजरते हुए पुन: विद्यालय परिसर पहुंचकर समाप्त हुआ।
जागरूकता रैली के दौरान स्कूली बच्चों ने जन जन की पुकार, आस पास की बहुओ युवाओ से कहते हुए मिले कि पहले करो मतदान फिर करना जलपान तभी होगा देश का उत्थान ।युवाओ को उन्होंने विशेष रूप से कहा कि मतदान करना प्रत्येक मतदाता का कर्तव्य और अधिकार दोनों होता है। अवसर पर कमलेश राय, प्रियंका राय, सरीख राम, अमलेश निगम,विपिन, अजय, अखण्ड सिंह, दीपा राय, धनन्जय, अमन कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…