गौरव जैन
रामपुर दिनाक 12-06-2019 को पतञ्जलि कार्यालय पर पतञ्जलि योगपीठ के पांचों संगठन भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, पतञ्जलि योग समिति, महिला पतञ्जलि योग समिति, युवा भारत और किसान सेवा समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई।जिसमें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया।
भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी मुनीश चंद्र शर्मा ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जनपद की सभी तहसीलों में योग दिवस मनाया जाएगा।15 जून से 30 जून तक योग पखबाडा मनाया जायेगा।इसके लिए सभी योग प्रशिक्षकों को सरकारी प्रोटोकॉल के अनुसार अभ्यास कराया जा रहा है।100 योग शिक्षक जनपद की सभी तहसीलों में जाकर योग का प्रचार प्रसार करेंगे।
पतञ्जलि योग समिति के जिला प्रभारी डॉ पी एन मेहरा के निर्देशन में सभी योग शिक्षक योग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।जो 21 जून को होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में योग कराएंगे।मिलक के सरस्वती विद्यामंदिर इण्टर कॉलेज में डॉ आर के माहेश्वरी,धमौरा में शिवकुमार शर्मा और अंजलि गुप्ता,बिलासपुर में ओम प्रकाश आर्य और मधुबाला,शाहाबाद में रेनू श्रीवास्तव और दीपक भारद्वाज,टांडा में हरकेश सिंह और श्रीपाल सिंह,स्वार में राजेश कुमार शर्मा और जगपाल सिंह को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कराने की जिम्मेदारी दी गयी है।इसके अलावा भी जनपद के अनेक स्थानों पर योग दिवस मनाया जाएगा।
बैठक में मुनीश चंद्र शर्मा,डॉ पी एन मेहरा,डॉ राजकुमार माहेश्वरी,महेश रस्तोगी,सुरेश श्रीवास्तव,सुधा शर्मा,अंजलि गुप्ता,अन्तरा यादव,मोनिका शर्मा,प्रज्ञा गुप्ता,नेहा तोमर,सोनी शर्मा,राजीव गुप्ता,गीतांजलि अरोरा,राकेश,रवि मेहरा आदि उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…