तारिक आज़मी
कहा जाता है लोग अलग अलग, नज़रिये अपने अपने। अब इसी घटना को देख ले। जहा एक तरफ कर्णाटक में कर कर नाटक जैसे राजनैतिक संकट पर कुछ लोग इसको सियासत में जायज़ मान रहे है, वही कुछ है जो इसको सियासी कुवत का गलत इस्तेमाल मान रहे है। मौजूदा घटनाक्रम में आज कर्णाटक के दो बड़े नेता को मुम्बई पुलिस ने होटल के बाहर से हिरासत में ले लिया है। ये वही होटल बताया जा रहा है जहा बागी विधायक ठहरे हुवे है।
आज बुधवार को मुंबई के एक होटल में ठहरे हैं करीब एक दर्जन विधायकों ने पुलिस को बताया है कि कुमारास्वामी से उन्हें खतरा है। जिसके चलते होटल के बाहर सुरक्षा के मद्देनजर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। बुधवार यानि आज कर्नाटक सरकार में मंत्री डीके शिवकुमार और जेडीएस विधायक शिवलिंगे गौड़ा बागी विधायकों से मुलाकात करने के लिए मुंबई पहुंच गए हैं। यहां उन्हें रोकने के लिए होटल के बाहर पुलिस बल और दंगा नियंत्रण पुलिस लगाई गई है।
मुंबई पुलिस ने बुधवार को उस होटल के समीप निषेधाज्ञा लगा दी जहां कर्नाटक के कांग्रेस और जद(एस) के बागी विधायक ठहरे हुए हैं। इससे पहले कांग्रेस नेता और कर्नाटक के मंत्री डी के शिवकुमार को पवई इलाके के रिनेसन्स होटल में प्रवेश करने से रोक दिया गया। हालांकि वह कांग्रेस-जद(एस) सरकार को गिराने से रोकने की कवायद के तौर पर बागी विधायकों से मुलाकात करने पर अड़े रहे। होटल के बाहर इंतजार कर रहे कांग्रेस नेता शिवकुमार और मिलिंद देवड़ा को पुलिस ने हिरासत में लिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…