ए जावेद/ फोटो और इनपुट साभार उत्पल दादा
वाराणसी.विकास के नाम पर सत्ता में आई केंद्र और प्रदेश सरकार में विकास की धारा कहा तक बही है ये आपसे बेहतर कौन जान सकता है। वही प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कई इलाके ऐसे है जहा के जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में विकास कार्य करवाना चाहते है। मगर उनका आरोप है कि वाराणसी का नगर निगम उनकी अनदेखी कर रहा है। यह आरोप सिर्फ एक दल विशेष के पार्षद नही बल्कि सपा, कांग्रेस, बसपा और निर्दल प्रत्याशियों का भी है।
इन सभी समस्याओं से त्रस्त होकर आज बुधवार को पार्षद एकता मंच के तमाम पार्षदों ने जल कल कार्यालय भेलूपुर में धरना प्रदर्शन कर महाप्रबंधक का पुतला फूंका। यह धरना प्रदर्शन दोपहर 1 वजे से शाम 5 बजे तक चला। इस मौके पर कांग्रेस पार्षद सीताराम केशरी, रमजान अली, हाजी ओकास अंसारी और मोहम्मद सलीम ने पार्षदों को संबोधित भी किया। वक्ताओं ने कहाकि जलकल और नगर निगम का रवैया भेद भाव भरा है। जितने विपक्ष के पार्षद है, उनके वार्डो में कोई भी कार्य नहीं कराया जा रहा है। चारो तरफ गलियो में सीवर ओवर फ्लो हो कर गन्दा पानी बह रहा है। पूरी गालिया बजबजा रही है। सीवर लाइन जाम होने की वजह से सभी के घरो में सीवर युक्त पानी जा रहा है। बार बार फोन करने पर न तो जीएम फोन उठाते है और न ही सचिव।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…