ए जावेद
वाराणसी। या हुसैन की सदा से पूरा शहर गूंज रहा था। सारा दिन तीजे के जुलूसो में अकीदतमंदों के ग़मगीन चेहरों के साथ या हुसैन की सदा के साथ अलम के जुलूस शहर के विभिन्न हिस्सों से निकल कर फातमान कर्बला तक जाने का सिलसिला जारी रहा। ये सिलसिला सुबह सादिक से शुरू होकर देर रात तक जारी रहा।
इस दौरान सुन्नी जमात के अखाड़े और अलम के जुलूसो का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। अलम को अकीदत के साथ या हुसैन की सदा लगाते हुवे मुस्लिम समुदाय के लोग अलम का जुलूस लेकर फातमान पहुचे। इस दौरान जगह जगह खीचड़ो, बिरयानी को तकसीम किया गया। कर्बला के प्यासों की याद में सबील लगाई गई जहा पानी और शरबत बाटे गए। इसी कड़ी में काशीपुरा के युवको ने सबील लगा कर जुलूस में आने वालो को पानी पिलाया। इसका इंतज़ाम मुख्य रूप से मो,इस्लाम, आसिफ, आदिल, सुल्तान, निज़ाम, बाबू आदि ने किया।
इसी क्रम में आज शुक्रवार को अंजुमन अंसारे हुसैनी अवामी के जेरे निगरानी सदर इमामबाड़ा लाट सरैया में तीन बजे अलम व दुलदुल का जुलूस उठाया जाएगा। शहर की 10 अंजुमनें नौहाख्वानी व मातम करेंगी। उर्फी हसन के संयोजन में सराय हड़हा स्थित भीखाशाह गली में पांच दिवसीय मजलिस का आयोजन होगा। अंतिम मजलिस के बाद हजरत अब्बास का अलम उठाया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…