तारिक आज़मी
वाराणसी: झाँसी में सोमवार को हुवे ट्रक मालिक पुष्पेन्द्र यादव एनकाउंटर केस को सपा ठंडा नही पड़ने देना चाहती है। इस एनकाउंटर पर सपा लगातार सवालिया निशाँ लगाते हुवे प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र के मैदागिन पर आज छात्र नेता और पूर्व अध्यक्ष पद प्रत्याशी समन यादव के नेतृत्व में समाजवादी छात्र सभा के सदस्यों ने पुतला दहन किया।
गौरतलब हो कि सोमवार को झाँसी में पुलिस मुठभेड़ के दौरान ट्रक मालिक पुष्पेन्द्र यादव की मौत हो गई थी। पुष्पेन्द्र के परिजनों का आरोप है कि बिना उनको सुचना दिए ही पुलिस ने पुष्पेन्द्र के लाश का अंतिम संस्कार कर डाला। इस दौरान पुष्पेन्द्र के परिजन कई गंभीर आरोप भी पुलिस पर लगा रहे है। इस कथित एनकाउंटर के विरोध में सपा लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। यही नही वाराणसी के विश्व प्रसिद्ध भरत मिलाप में यादव समुदाय के द्वारा रथ खीचा जाता था। आज जारी बयान में यादव समुदाय ने एलान किया है कि वह रथ को हाथ नही लगायेगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…